दुर्घटनाओं से बचाएगी Volkswagen की कारें और आपके फोन से करेगी बात

7/30/2015 11:06:07 PM

जालंधर : ज्यादातर बड़ी कारों में व्यक्ति की सुरक्षा और सहुलियत के लिए सेमी-ऑटोनोमस फीचर्स का प्रयोग किया जाता है पर वाॅक्सवैगन हर कार में यह फीचर्स देने का लक्ष्य बना रही है। आॅटोकार मेकर VW की Golf, Jetta और Touareg कारों में स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और एमरजैंसी ब्रेकिंग तकनीक (आपातकालीन ब्रेक लगाना) देखने को मिलेगी। साथ ही कंपनी 2016 कारों में क्रैश अवॉइडन्स फीचर को आॅप्शन्स के तौर पर लेकर आएगी।

वाॅक्सवैगन CC, Golf, और Touareg में लेन डिपार्चर सिस्टम (लेन प्रस्थान प्रणाली) और Golf में पार्किंग सहायक देखने को भी ला सकती है। साथ में साल की शुरूआत से कार के इन्फोटैनमैंट सिस्टम में भी अपग्रेड का वादा किया गया है। अगर आप वाॅक्सवैगन की उस कार को चला रहे हैं जिसमें MIB II unit इंस्टाॅल किया गया है तो आपको एंड्रायड आॅटो, एप्पल कार प्ले और मिरर लिंक का सपोर्ट भी मिलेगा और अगर आपका फोन कार के साथ कनैक्ट होकर बात नहीं कर रहा तो समझ लें कि कुछ गलत है। बता दें कि इस साल बहुत सी VW कारों में MIB II यूनिट नहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static