अब बिना नैटवर्क के भी जियो और एयरटैल यूजर्स कर सकेंगे फोन पर बात

11/29/2019 5:14:41 PM

गैजेट डैस्क: अगर आप जियो या एयरटैल के यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। एयरटेल और जियो ने अपनी VoWiFi यानी वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस को शुरू कर दिया है। इस सर्विस के जरिए आपको बस अपने फोन को WiFi के साथ कनैक्ट करना होगा जिसके बाद आप कॉलिंग भी कर पाएंगे। VoWiFi के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं।

क्या है VoWiFi तकनीक

VoWiFi को वॉयस ओवर आईपी (VoIP) भी कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। इस सर्विस का सबसे ज्यादा फायदा रोमिंग के दौरान होता है क्योंकि इसके जरिए आप फ्री में बातें कर पाएंगे।

ऐसे होती है VoWiFi के जरिए कॉलिंग

VoWiFi कॉलिंग को समझने में अगर आपको अभी भी परेशानी हो रही है तो आप व्हाट्सएप कॉलिंग को उदाहरण के तौर पर ले सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए किसी से बात करने पर आपका बैलेंस खर्च नहीं होता है क्योंकि व्हाट्सएप कॉलिंग इंटरनैट के जरिए ही होती है।

VoWiFi कॉलिंग आप तभी कर पाएंगे जब आपका स्मार्टफोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला होगा और साथ ही आपका टैलीकॉम ऑपरेटर भी VoWiFi की सुविधा देता होगा। आप सैटिंग्स में जाकर नैटवर्क्स सैटिंग्स पर पहुंच कर इस सुविधा को चैक भी कर सकते हैं। देश में फिलहाल जियो और एयरटेल ही VoWiFi की सुविधा दे रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस, वनप्लस 7टी और आईफोन 7 व इससे उपर के मॉडल्स में VoWiFi कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।

Hitesh