शाओमी सभी भारतीय एथलिटों को गिफ्ट करेगी अपना अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन

8/11/2021 1:03:15 PM

गैजेट डेस्क: टोक्यो ओलंपिक खत्म होने के बाद सभी देशों के एथलिट अपने-अपने देश वापस आ गए हैं। भारत के भी सभी एथलिटों का देश में भव्य स्वागत हुआ है। भारतीय एथलिटों के देश में वापस आने पर शाओमी ने उन सभी एथलिटों को Mi 11 Ultra गिफ्ट के रूप में देने का ऐलान किया है, जिन्होंने मैडल जीता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में उपलब्ध Mi 11 Ultra शाओमी का सबसे महंगा स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में इसका 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाला वेरिएंट आता है।

शाओमी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय एथलिटों को फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 Ultra दिया जाएगा। इसकी घोषणा शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस बार कुल 7 मेडल भारत की झोली में आए हैं। इससे पहले 2012 में भारत के खाते में 6 मेडल आए थे।

Content Editor

Hitesh