महिला का दावा, एप्पल वॉच ने बचाया रेप से

10/25/2019 5:58:48 PM

गैजेट डैस्क: आपने यह तो सुना होगा कि एप्पल वॉच ने हृदय रोग होने से पहले लोगों को इस गंभीर बीमारी की स्थिति को लेकर अलर्ट किया है। लेकिन अब इस वॉच ने कनेडा के अल्बेर्टा में रहने वाली एक महिला का रेप होने से बचाया है। CBC की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गत 1 अप्रैल की है, जब महिला अपने घर में सो रही थी। कुत्ते के भौंकने की आवाज ने उसे जगा दिया। घर के आस पास उसे एक साया घूमता दिखा। घबराई महिला ने जब पुलिस को फोन करना चाहा तो उसको फोन नहीं मिला। अंत में महिला ने एप्पल वॉच की मदद से अपने बॉयफ्रेंड को टेक्स्ट मेसेज किया, जिसने 911 पर कॉल करके पुलिस को यह सारी सूचना दी। भारतीय बाजार में एप्पल वॉच की शुरुआती कीमत करीब 18 हजार है। 
 

किचन में छुपा था आरोपी
सूचना मिलने पर कनेडियन पुलिस तुरंत महिला के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की। घर की तलाशी करने पर आरोपी जॉन जोसेफ मैकिंडो किचन में छिपा हुआ मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के साथ यौन अपराध करने की नीयत से घर में चोरी-छिपे घुसा था। आरोपी को स्थानीय कोर्ट में दोषी पाया गया है और उसे सजा देते हुए जरूरी कार्रवाई की गई है। 
 

कई हफ्तों से प्लैनिंग कर रहा था आरोपी 
जॉन कई हफ्तों से इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। उसने महिला की बिल्डिंग की चाबियों की नकल तैयार की थी। आरोपी के पास से चाकू, पाइलर, कंडोम, ल्युब्रिकेंट्स और ऐसे सामानों वाला एक बैग बरामद हुआ है। महिला ने अपनी जान बचने का क्रेडिट एप्पल वॉच को दिया।  

Hitesh