COVID-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट करना है डाउनलोड तो यह है सबसे आसान तरीका

5/14/2021 6:18:08 PM

नेशनल डेस्क: भारत में करीब 18 करोड़ लोगों को COVID-19 की वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से बहुत से लोगों को पहली डोज़, वहीं कईयों को दूसरी डोज़ भी लग गई है। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है जोकि इस बात का प्रमाण है कि आपने वैक्सीन ले ली है। आज हम आपको इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ऐसे करें COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड

  1. इसके लिए सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां पर 10 अंकों का अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से लाइन इन करें।
  3. अब आपको एक लिस्ट दिख जाएगी, जिनका रजिस्ट्रेशन आपके फोन नंबर के साथ हुआ होगा।
  4. जिन लोगों ने दोनों वैक्सीन ले ली है उनके नाम के आगे ‘Vaccinated' ग्रीन कलर में लिखा शो होगा।
  5. साथ में ‘Certificate' नाम का एक बटन भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीएफ में वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static