भारत में पिक्सल फोन बनाएगी गूगल, जल्द शुरू होगा उत्पादन

2/23/2024 12:13:38 PM

गैजेट डेस्क. अल्फाबेट इंक की दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल भारत में अपना पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। गूगल ने अपने आपूर्तिकर्ताओं से कहा है कि वह अगली तिमाही से भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू कर देगी। जापान के अखबार निक्केई ने यह खबर दी है। उसने लिखा है गूगल ने इस साल 1 करोड़ पिक्सल स्मार्टफोन निर्यात करने की योजना बनाई है, जिसके लिए भारत में भी फोन बनाए जाएंगे।

PunjabKesari

गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि वह अपने प्रमुख बाजारों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके तहत भारत में वह स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करेगी और देश में बना पिक्सल 8 हैंडसेट 2024 से उपलब्ध होगा।

PunjabKesari
 घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस कदम से गूगल को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विविधता बढ़ाने और फोन बनाने के लिए चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। निक्केई में छपी खबर में कई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गूगल आने वाले हफ्तों में अपने प्रीमियम पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए उत्पादन लाइन तैयार कर लेगी और अप्रैल-जून तिमाही में भारत में इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि गूगल भारत में कितने फोन बनाएगी। यह भी साफ नहीं है कि देश में बनाए जाने वाले फोन भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होंगे या समूचे फोन निर्यात ही कर दिए जाएंगी। इस बारे में जानकारी के लिए गूगल से संपर्क किया गया मगर उसका जवाब नहीं आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News

static