सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल

8/16/2021 11:27:16 AM

गैजेट डेस्क: गूगल ने आज सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती पर खास डूडल तैयार कर उन्हें याद किया है। इस डूडल को न्यूजीलैंड की आर्टिस्ट प्रभा मल्या ने बनाया है। सुभद्रा कुमारी चौहान हिंदी की लोकप्रिय कवयित्री होने के साथ-साथ भारत की पहली महिला सत्याग्रही भी थीं।  झांसी की रानी कविता भी इन्होंने ही लिखी थी। गूगल ने अपने इस डूडल में सुभद्रा कुमारी चौहान को हाथ में एक कलम लिए कुछ लिखते हुए दर्शाया है। इस डूडल में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और कई सत्याग्रहियों को दिखाया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म सन 1904 में निहालपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 9 साल की उम्र में अपनी पहली कविता लिखी थी। इसके बाद सुभद्रा कुमारी चौहान ने कई राष्ट्रवादी आंदोलनों में भी हिस्सा लिया, जिसकी वजह से उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कई सारी कविताओं के जरिए सत्याग्रहियों का मनोबल बढ़ाया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static