Apple फोल्डेबल MacBook पर कर रही काम, साल 2026 में हो सकता है लॉन्च

5/25/2024 11:49:30 AM

गैजेट डेस्क. Apple इन दिनों फोल्डेबल आईफोन्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब कंपनी ने कथित तौर पर फोल्डेबल MacBook पर भी काम शुरू कर दिया है। फोल्डेबल मैकबुक M5 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में इसे लेकर कई डिटेल सामने आई हैं।


क्रीज फ्री स्क्रीन के साथ होगी एंट्री


रिपोर्ट के अनुसार, एपल ऐसी स्क्रीन बनाने पर फोकस कर रहा है, जो पूरी तरह से क्रीज फ्री होगी। इसके लिए कई उपकरणों की जरूरत होगी। ऐसा होने से डिवाइस की कीमतों में इजाफा हो सकता है। कंपनी ऐसा करती है तो यूजर्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस पहले से काफी बेहतर हो जाएगा।

M5 चिप से होगा लैस

एपल के फोल्डेबल मैकबुक में M5 चिप दी जाएगी। इस फोल्डेबल मैकबुक को साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आगामी मैकबुक में कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News

static