जब ऐश्वर्या राय ने कर लिया था घर छोड़ने का फैसला, वजह बनी थी जया की यह बात

10/23/2020 5:25:36 PM

जया बच्चन अक्सर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब जया लोगों पर भड़कती दिखाई दी है। उनका यही नेचर उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते के बीच भी आया। अभिषेक-ऐश्वर्या  की शादी से पहले और कुछ समय बाद तक जया अक्सर अपनी बहू की तारीफ करती दिखाई दी थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगी। पहले तो इस सास-बहू की जोड़ी को साथ में स्पॉट किया जाता था लेकिन अब ऐसे मौके भी कम ही देखने को मिलते हैं। खबरों की माने तो इसके पीछे की वजह जया का कंट्रोलिंग नेचर है। इसकी एक झलक एक इवेंट के दौरान भी दिखाई दी थी, जब जया ने ऐश्वर्या को लेकर कहे एक शब्द की वजह से काफी अलग प्रतिक्रिया दी थी। 

सास की वजह से सबके सामने होना पड़ा था शर्मिंदा

खबरों की माने तो एक बार बच्चन फैमिली को साथ में स्पॉट किया गया था। पपराजी हमेशा की तरह उनकी तस्वीरें लेने लगे। सभी स्टार्स का ध्यान खींचने के लिए  हमेशा की तरह पपराजी स्टार्स का नाम चिल्ला रहे थे। इस दौरान सब पपराजी ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो जया भड़क गई। उन्होंने सभी को लताड़ लगाते हुए कहा 'ये ऐश, ऐश्वर्या क्या होता है?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

✨🥰Always 💝✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Feb 4, 2020 at 12:35pm PST

सास का इस तरह का बिहेवियर देखकर ऐश्वर्या राय अनकंफर्टेबल महसूस करती हुई दिखाई दी थी, जिसके बाद ऐश्वर्या ने कैमरा अवॉइड किया। उस वक्त जया के इस गुस्से से भरे रिएक्शन की काफी आलोचना हुई थी। इस किस्से के बाद खबरें सुनने को मिलने लगी थी कि ऐश्वर्या राय अपना ससुराल छोड़ अभिषेक और आराध्या के साथ अलग घर में शिफ्ट होना चाहती हैं। कहा जा रहा था कि जया के कंट्रोलिंग बिहेवियर इसकी वजह थी। खबरों की माने तो जया चाहती थी कि उनकी बहू अपने प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल तक सब बातें उनसे शेयर करें। सास की यह बात ऐश्वर्या को बिल्कुल भी कबूल नहीं थी।  इसी वजह से दोनों का रिश्ता बिगड़ने लगा। 

बेहद नाजुक होता है सास-बहू का रिश्ता

सास-बहू का रिश्ता काफी नाजुक होता है। इस रिश्ते को मजबूत बनने में काफी समय लगता है लेकिन एक छोटी-सी चीज इस रिश्ते को बिगाड़ देती है। वही कंट्रोलिंग बिहेवियर की वजह से अक्सर रिश्तों में झगड़े होते रहते है। किसी भी रिश्ते में स्पेस की बहुत जरूरत होती है फिर चाहे यह रिश्ता सास-बहू का क्यों ना हो। लगता है कि ऐश्वर्या और जया ने भी अपने रिश्ते में शांति बनाए रखने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

✨🌝💕🤗✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Oct 17, 2019 at 9:28pm PDT

 ऐश्वर्या की बात करें तो वह फिल्मों से दूर अपनी फैमिली को ज्यादा से ज्यादा वक्त देती है। बेटी के जन्म के बाद से ही उन्होंने अपनी अपना सारा समय परिवार को दिया।  ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या से बहुत प्यार करती है वह जहां भी जाती है बेटी को साथ में ही लेकर जाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priya dhir

Recommended News

Related News

static