भारत में Xiaomi Redmi 3s स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू

8/17/2016 12:44:26 PM

जालंधर - चाइनीज एप्पल के नाम से मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने Redmi 3s स्मार्टफोन को इस महीने लांच किया था। यह स्मार्टफोन आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर और रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में उपलब्ध है। बुधवार को इस हैंडसेट का 2GB RAM/ 16GB ROM वेरिएंट 6,999 रुपए में और 3GB RAM/ 32GB ROM वेरिएंट 8,999 रुपए में मिलेगा।

स्मार्टफोन के फीचर्स -

डिस्प्ले 5इंच एचडी 720x1280 पिक्सल्स
प्रोसेसर अॉक्टाकोर क़ुअलकम स्नैपड्रैगन 430
रैम 2जीबी/ 3जीबी
मैमरी 16 डीबी इंटरनल/ 32 जीबी
ओएस एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो
कैमरा 13 MP रियर, 5 MP फ्रंट
ग्राफिक्स एड्रीनो 505 जीपीयू
बैटरी 4100mah

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static