दुनिया के पहले मॉड्यूलर स्मार्टफोन की बिक्री शुरू

12/22/2015 5:43:01 PM

जालंधर: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी फेयरफोन (Fairphone) ने दुनिया का पहला मॉड्यूलर स्मार्टफोन बना कर इसकी सेल यूरोप में शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने इस मॉड्यूलर फोन का नाम फेयरफोन 2 रखा है। इसे EUR 529.38 (लगभग 38,000 रुपए) में सेल के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स अपने मन मुताबिक असेम्बल कर सकते हैं।

कंपनी इस महीने इस फोन के 1000 यूनिट को सेल करेगी और इसके बाद जनवरी 2016 में प्री-ऑर्डर्स पर इसकी सेल शुरू की जाएगी। कहा जा रहा है कि इसी तरह के स्मार्टफोन पर गूगल भी काम कर रही है और उनके इस प्रोजेक्ट का नाम आरा (Ara) रखा गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static