4,590 रुपए में सैमसंग ने लांच किया स्मार्टफोन, मिलेगा 3 महीने तक फ्री 4G Net
8/23/2016 1:43:23 PM

जालंधर - कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने Tizen ओ.एस पर आधारित Z2 स्मार्टफोन लांच कर दिया है। इसकी कीमत 4,590 रुपए है और यह सभी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। यह स्मार्टफोन तीन रंगों के विकल्प (रेड, ब्लैक और गोल्ड) में मिलेगा। इसके साथ कंपनी रिलायंस Jio SIM भी फ्री में देगी जिसमें यूजर को जिओ प्रीव्यू ऑफर मिलेगा, जिससे यूजर 90 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा एक्सेस कर सकेंगे।
इस स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर्स -
डिस्प्ले | 4-इंच WVGA (800x480 पिक्सेल्स) |
प्रोसेसर | 1.5 GHz क्वॉड-कोर |
ओ.एस | Tizen 2.4 |
रैम | 1GB |
रोम | 8 GB |
कार्ड स्पोर्ट | 128 GB |
कैमरा | 5 MP रियर, VGA (0.3MP) फ्रंट |
बैटरी | 1,500mAh |
नेटवर्क | 4G |
प्री इंस्टाल्ड ऐप्स | अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड और S बाइक मोड |