लांच हुआ iPhone का नया एडिशन, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
8/9/2016 6:10:29 PM
जालंधर - रूस की जेवेलरी कंपनी Caviar ने पोकेमोन गो एडिशन iPhone 6S को रूस में लांच किया है। इसके 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,83,313 रुपए और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,93,567 रुपए है। इसे Caviar कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में कंपनी ने गोल्ड प्लेटेड पोकेबॉल लोगो दिया है।
iPhone 6S पोकेमोन गो एडिशन के फीचर्स -
| डिस्प्ले | 4.7 इंच HD 3D |
| प्रोसेसर | 64-बिट A9 चिपसेट |
| ओ.एस | iOS 9 |
| कैमरा | 12 MP रियर, 5 MP फ्रंट |
| नेटवर्क | 4G LTE |
| वजन | 143 ग्राम |
| साइज | 138.3 x 67.1 x 7.1 mm |
| अन्य फीचर | NFC, WiFi और ब्लूटूथ |

