पैनासोनिक ने 5 हजार से कम कीमत में लांच किया नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

3/11/2016 9:52:25 AM

जालंधर : पैनासोनिक ने नया स्मार्टफोन टी50 लांच किया है। कम्पनी ने इसकी कीमत 4,900 रुपए रखी है और यह रोज गोल्ड, मिडनाइट ब्लू, शैम्पेन गोल्ड रंगों में मिलेगा।

पैनासोनिक टी50 में 4.5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले (480x854 पिक्सल रेजोल्यूशन) दी गई है। डुअल सिम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप आॅप्रेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊफर एसएआईएल यूआई काम करती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3GHz क्वार्ड-कोर प्रोसैसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। हैंडसेट में 5 एमपी रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और 2 एमपी सैल्फी कैमरा दिया गया है। कनैक्टिविटी फीचर्स की बात करेंतो इसमें 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 1,600 एमएएच की बैटरी दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static