आज लॉन्च होगा Motorola का G8 Plus स्मार्टफोन, जानें क्या मिलेगा खास
10/24/2019 5:38:02 PM
गैजेट डैस्क: मोटोरोला आज अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 प्लस को ब्राजील में लॉन्च करेगी। भारतीय समय अनुसार यह फोन आज शाम 8 बजे लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इसे मोटो जी 7 स्मार्टफोन की सफलता के बाद लाया जा रहा है। बात की जाए खासियतों की तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सैटअप और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस स्मार्टफोन को EUR 299.99 (लगभग 23,600 रुपए) कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Moto G8 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.3 इंच की फुल HD IPS |
प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB/128GB |
रियर कैमरा सैटअप | 48MP (मेन सैंसर)+16MP (वाइड ऐंगल सेंसर)+5MP (डेप्थ सेंसर) |
सैल्फी कैमरा | 25MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड पाई 9.0 |
बैटरी | 4,000mAh |