अगर आपके पास भी है यह सस्ता स्मार्टफोन तो मिलेगा एंड्राॅयड 6.0 अपडेट

2/21/2016 7:39:20 AM

जालंधर : गूगल के नैक्सस डिवाइसिस के बाद अगर किसी कम्पनी के स्मार्टफोन्स में अपडेट मिलता है तो वो है मोटोरोला। मोटोरोला ने हाल ही में मोटो जी (जेन 2) के लिए एंड्राॅयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट पेश किया था और अब कम्पनी ने भारत में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन मोटो ई के लिए 6.0 मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है। यह पहला बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6.0 मार्शमैलो अपडेट जारी किया गया है।

एंड्राॅयड पुलिस की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है कि मोटो ई (जेन 2) 5वां हैंडसेट है जिसके लिए मोटोरोला ने मार्शनैलो अपडेट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कम्पनी ने भारत में उपलब्ध मोटो जी (जेन 2), मोटो एक्स स्टाइल, मोटो जी (जेन 3) और मोटो एक्स प्ले के लिए अपडेट पेश किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटो ई (जेन 2) के लिए पेश किए गए ओटीए मार्शमैलो अपडेट के लिए 453.9 एमही की जरूरत पड़ेगी। मोटो ई जेन 2 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले फोन की सैटिंग्स > अबाऊट फोन > सिस्टम अपडेट में जाकर 6.0 मार्शमैलो अपडेट को चैक कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static