आने वाले समय में ऐसे अनलाॅक होगा आपका स्मार्टफोन, बढ़ेगी सुरक्षा

3/13/2016 12:53:37 PM

जालंधर : पहले स्मार्टफोन को लाॅक करने के लिए पहले टैक्स्ट और पैटर्न पासवर्ड का ही प्रयोग होता था, फिर स्मार्टफोन्स में फिंगरप्रिंट सैंसर्स का प्रयोग होने लगा और अब तो आंखों के रेटिना को स्कैन कर स्मार्टफोन अनलाॅक किया जाने लगा है लेकिन अब इससे भी आसान रास्ता ढूढ लिया गया है। आने वाले समय में फोन की स्क्रीन पर एक जैस्चर ड्रा करने पर भी स्मार्टफोन अनलाॅक हो जाएगा।

अमरीका की रूटजर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्त्ताओं ने स्मार्टफोन के क्षेत्र में फ्री-फार्म जैस्चर पासवर्ड में पहली स्टडी की है। शोधकर्त्ताओं के मुताबिक फ्री-फार्म जैस्चर पासवर्ड की मदद से लोग कोई भी आकार और नम्बर को ड्रा फोन को अनलाॅक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि शोध में फ्री-फार्म जैस्चर पासवर्ड को टैक्स्ट और अन्य पासवर्ड का विकल्प माना जा रहा है

फ्री-फार्म जैस्चर पासवर्ड टच स्क्रीन वाले डिवाइस के लिए बेहतर है क्योंकि यह आसानी से याद रहेगा, तेजी से इस्तेमाल हो सकेगा और दूसरे व्यक्ति के लिए आपके पासवर्ड को याद रखना और लगाना मुश्किल होगा। इसी कारण फ्री-फार्म जैस्चर पासवर्ड फोन में पड़े डाटा को सुरक्षित भी रखेगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static