नोट 7 जितना दमदार स्मार्टफोन, कीमत आधे से भी कम
8/17/2016 1:57:35 PM
जालंधर - अमरीकी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी BLU अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'BLU Pure XR' 29 अगस्त को भारत में लांच करेगी। इस 4GB RAM वाले स्मार्टफोन की कीमत $299 (करीब 20,024 रुपए) होगी।
GSMArena की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर्स -
| डिस्प्ले | 5.5 इंच फुल HD (1080p) AMOLED |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक हीलिओ P10 चिपसेट |
| ओ.एस | एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलौ |
| रैम | 4GB |
| रोम | 64 GB |
| कैमरा | 16 MP रियर, 8 MP फ्रंट |
| नेटवर्क | 4G LTE |
| बैटरी | 3000mAH |

