आसुस ने लांच किए ZenFone 2 के तीन नए वैरिएंट
8/7/2015 11:33:39 AM
नई दिल्ली: जियोमी व मोटोरोला की राह पर चलते हुए ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस भी भारत में मोबाइल फोन विनिर्माण शुरू करने की सोच रही है। नई दिल्ली में आयोजित ZenFestival के दौरान आसुस ने जेनफोन 2 डीलक्स, जेनफोन 2 सेल्फी और जेनफोन 2 लेजर नाम से तीन नए स्मार्टफोन लांच किए।
ZenFone 2 Deluxe
जेनफोन 2 डीलक्स तीन मॉडल में उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड के लॉलीपॉप 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 लगा हुआ है। इसमें 4 जीबी रैम और 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें अच्छे बैट्री बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैट्री दी गई है। इसके 64 जीबी मॉउल की कीमत कंपनी ने 22,999 रुपए रखी है।
ZenFone 2 Laser
आसुस का तीसरा स्मार्टफोन जेनफोन 2 लेजर भी ड्युल सिम फोन है। इस हैंडसेट में कंपनी ने लेजर ऑटोफकस दिया है। इसमें 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास के साथ दी गई है। इसमें 2 जीबी रैम है और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढा सकते हैं। इसमें रियर कैमरा 13 मैगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मैगापिक्सल का है। भारत में इस हैंडसेट के तीन अलग-अलग वेरिएंट लांच किए गए हैं, जिनकी कीमत 9,999 रुपए से 17,999 रुपए तक है।
Zenfone 2 Selfie
आसुस ने दूसरा फोन जेनफोन 2 सेल्फी नाम से लांच किया है। यह स्मार्टफोन भी लॉलीपॉप के 5.0 ऑप्रेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 2जीबी रैम और 3 जीबी रैम केसाथ। यह एक ड्युल सिम फोन है। इसमें 5.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि यह सेल्फी लवर्स के लिए अच्छा स्मार्टफोन है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों ही 13 मैगापिक्सल के दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन की कीमत 15,999 रुपए रखी है।

