इस नए स्मार्टफोन में मिलेगी 6.6-इंच की बड़ी स्क्रीन
8/1/2016 5:08:52 PM
जालंधर - Huawei ने Honor सीरीज के नए नोट 8 स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है। इस स्मार्टफोन के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपए), 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपए) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपए) है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ 9 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन के फीचर्स -
| डिस्प्ले | 6.6 इंच (1440 x 2560 पिक्सल) सुपर एमोलोड, 2.5डी कर्व्ड ग्लास |
| पिक्सेल डेनसिटी | 445 पीपीआई |
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर किरिन 955 |
| जीपीयू | माली टी880-एमपी4 |
| ओ.एस | एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो |
| रैम | 4GB |
| रोम | विकल्प में 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी |
| कैमरा | डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, ओआईएस, एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर, 8 MP फ्रंट |
| कार्ड सपोर्ट | अप-टू 128 GB |
| बैटरी | 4500 mAH |
| नेटवर्क | 4G |
| साइज | 178.8 × 90.9 × 7.18 mm |
| वजन | 219 ग्राम |
| अन्य फीचर | फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोसेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर |

