इस स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट
8/1/2016 12:31:19 PM
जालंधर - कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने Galaxy A5 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ओ.एस के साथ लांच किया था। इस स्मार्टफोन के (SM-A500FU) फर्स्ट जनरेशन 2015 मॉडल के लिए कंपनी ने (A500FUXXU1CPG2) सॉफ्टवेर अपडेट जारी कर दिया है। इसे सबसे पहले यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में रिलीज किया गया है। फोन को अपडेट करने के लिए आपको सेटिंग्स ->अबाउट फोन -> सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा।
स्मार्टफोन के फीचर्स -
| डिस्प्ले | 720x1280 पिक्सेल्स 5 इंच HD सुपर-अमोलेड |
| प्रोसेसर | 1.2 GHz क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 410 |
| रैम | 2 GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 16 GB |
| कैमरा | 13 MP ऑटो-फोकस रियर, 5 MP फ्रंट |
| कार्ड सपोर्ट | अप-टू 64 GB |
| बैटरी | 2300 mAh |

