जल्द लांच होगें शाओमी के दो नए स्मार्टफोन्स
11/8/2017 12:55:42 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाअोमी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को लांच कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसे 11 नवंबर से पहले लांंच करेगी। इन दोनो स्मार्टफोन्स में ड्यूल कैमरा सैटअप होगा। कीमत की बात करे तो Xiaomi Redmi 5 प्लस के 32जीबी वेरिंयट की कीमत 99 युआन (~ $ 150) हो सकती है।वहीं, 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 1,29 9 युआन (~ $ 195) हो सकती है। रेडमी 5 के 16 जीबी वेरियंट की कीमत 799 युआन होगी और 32 जीबी वेरियंट की कीमत 899 युआन (136 डॉलर) होगी।
Xiaomi Redmi 5 प्लसः
| डिस्प्ले | 5.9 इंच |
| प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 प्रोसैसर |
| रैम | 3GB/4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB |
| रियर कैमरा | 12MP |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 4000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | 7.1.2 नॉगट |
Xiaomi Redmi 5 -
| डिस्प्ले | 5.7 इंच(रेजोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल) |
| प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 450 प्रोसैसर |
| रैम | 3GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 16GB/32GB |
| रियर कैमरा | 12MP/8MP |
| फ्रंट कैमरा | 6MP |

