OnePlus के इस स्मार्टफोन को मिला OxygenOS Open Beta 1 का अपडेट

2018-01-02T05:07:40.573

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए OxygenOS Open Beta 1 build को जारी कर दिया है, जो कि एंड्रॉयड 8.0 Oreo का अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट को हाल ही में जारी किए गए OxygenOS 4.7.6 के बाद पेश किया गया है। बात करें  OnePlus 5T की तो इसमें दिया गया पहले ओपन Beta वर्जन एंड्रॉयड Oreo-बेस्ड OxygenOS के माध्यम से OnePlus 5T में कई बदलाव किए गए हैं। इसके लिए यूजर्स को लेटेस्ट एक्सपीरियंस के लिए न्यू बिल्ड फ्लैश करना होगा। 

 

इसके अलावा, रॉम फ्लैशिंग के लिए OnePlus साइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। वहीं, OnePlus ने एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट को OnePlus 5T के रिलीज करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया है। 
 

Punjab Kesari