लांच से पहले सैमसंग गैलेक्सी J3(2018) के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
11/10/2017 2:45:13 PM

जालंधरः कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी J3(2018) को लांच कर सकती है। वहीं, लांच से पहले ही ये स्मार्टफोन GFX बेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया है जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को डिवाइस मॉडल नंबर SM-J337 के साथ लिस्ट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी J3(2018) के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5 इंच (रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.5 GHz क्वाड-कोर प्रोसैसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1नॉगट |
कनैक्टिविटी | ब्लूटूथ, GPS, वाई-फाई और एक्सेलरोमीटर, जिअरोस्कोप |