नोकिया 3310 4G वेरियंट को प्राप्त हुअा टीना सर्टिफिकेशन

12/29/2017 11:08:01 AM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल वाली स्वामित्व कंपनी नोेकिया अगले महीने की शुरूअात में अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लांच कर सकती है। कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स को नोकिया 6 (2018) और नोकिया 9 के नाम से पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कंपनी की ओर से 4G फीचर फोन भी लांच किया जा सकता है, जो कि नोकिया 3310 4G है।

 

बता दें कि नोेकिया 6(2018) एडिशन ने पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन डाटाबेस TENAA को क्लियर कर लिया है। जिसके बाद अब, नोकिया 4G फीचर फोन ने TENAA सर्टिफिकेशन डाटाबेस क्लियर कर लिया है। वहीं, टीना पर 4G हैंडसेट की तस्वीरें भी लीक हुई है। माना जा रहा है कि यह फोन Alibaba’s YunOS प्लेटफार्म पर चलाएगा। नोकिया 3310 4G वेरियंट के लांच होने पर इस स्मार्टफोन की कीमत  3G और 2G वेरियंट से ज्यादा होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static