Honor ने लांच किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत 11,990 रुपए
11/17/2017 5:10:03 PM
जालंधरः हुवावे की सब ब्रांड आॅनर ने आज इटली में अपने नए स्मार्टफोन Honor 6A Pro को लांच कर दिया है। जिसे इसी साल भारत में यूरोपीय वर्जन Honor Holly 4 के रूप में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 11,990 रुपए है। डिजाइन की बात करें तो इसमें दाईं ओर वॉल्यूम व पावर बटन दिया गया है। वहीं बैक पैनल में कैमरा लैंस के नीचे गोलाकार फिंगरप्रिंट सेंसर स्थित है।
Honor 6A Pro के फीचर्सः
| डिस्प्ले | 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) |
| प्रोसैसर | क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसैसर |
| रैम | 3GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
| रियर कैमरा | 13MP |
| फ्रंट कैमरा | 5 MP |
| बैटरी | 3020mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1नॉगट |
| कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.1 |

