गूगल ने क्रिसमस की छुट्टियों के लिए तैयार किया नया Doodle

12/18/2017 10:22:45 AM

जालंधरः अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने क्रिसमस की छुट्टियों के लिए एक नया डूडल तैयार किया है। गूगल डूडल अाज से ही इसके रंग में रंग गया है। वहीं, क्रिसमिस की तैयारी बहुत अच्छे तरीके से चल रही है, जिसमें गिफ्ट्स, डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री, ढेर सारी डिशेज और सैंटा क्लॉज के साथ क्रिसमस कैरोल्स भी शामिल हैं। अाज गूगल ने डूडल के जरिए नए एनिमेटेड डूडल बनाए हैं जिसके पहले पेज पर दो पेंगुइन को बैग पैक करते हुए दिखाया गया है और वह पैरेट पल को देखने के लिए ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं।

 

इसके साथ ही गूगल हमें यह भी बताता है कि और डूडल कब दिखाया जाएगा। इन डेट में 25 दिसंबर और 31 दिसंबर के साथ 1 जनवरी शामिल हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह तैयारियां क्रिसमस की छुट्टियों के लिए की गई है। गूगल ने डूडल बनाकर संकेत दिया है कि त्यौहारों का दिन शुरू हो गया है और बच्चे छुट्टियां मनाने अपने रिश्तेदारों के घर घूमने और साथ में त्यौहार मनाने के लिए तैयार हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static