अाज भारत में लांच होगा जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन
11/15/2017 11:59:17 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी अाज भारत में अपने नए स्मार्टफोन एम7 पावर को लांच कर सकती है। वहीं, इससे पहले Gionee M7 Power को चीन में सितंबर महीने में लांच किया गया था। कंपनी अाज दिल्ली मे अायोजित एक इंवेट के दौरान इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश करेगी। इस स्मार्टफोन की कीमत के बारें में अब तक फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं अाई है।
Gionee M7 Power के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6 इंच (रेजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसैसर |
रैम | 4GB |
इनबिल्ट स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट |
बैटरी | 5000mAh |