विंडोज 10 पर अधारित है Fujitsu का Stylistc V535 टैबलेट
11/27/2017 11:11:42 AM
जालंधरः जापान की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Fujitsu ने अपने नए टैबलेट Stylistc V535 को पेश कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी के इस नए टैबलेट की कीमत बजट रेंज में हो सकती है। बता दें कि कंपनी का यह नया टैबलेट विंडोज 10 पर अधारित है।
Fujitsu Stylistc V535 टैबलेट के फीचर्सः
| डिस्प्ले | 8.3 इंच की HD डिस्प्ले (रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | Intel Atom Z3795 प्रोसैसर |
| रैम | 4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
| बैटरी | 4425mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | विंडोज 10 |
| कनैक्टिविटी | वाई-फाई 802.11 a/b/g/n और 4G LTE |

