10 मिलियन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया एंड्रॉयड वियर एप्प

12/22/2017 11:37:59 AM

जालंधरः एंड्रॉयड वियर एप्प यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। इसका अंदाजा गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इसकी इंस्टॉल संख्या से लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 10 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि Android Wear की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस एप्प के साथ ASUS, LG, Huawei, Fossil और Sony जैसे कंपनियों ने काफी स्मार्टवाट पेश किए। कंपनियो ने अपनी उपलब्धता के पहले छह महीनों में 7,00,000 यूनिट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

 

बता दें कि गूगल नें 2014 में वेयरेबल्स के लिए एंड्रॉयड ऑप्टीमाइज्ड का एक वर्जन एंड्रॉयड Wear पेश किया था। वहीं, इसी महीने Googler Hoi Lam ने एक Google+ पोस्ट पर घोषणा की थी कि Android Wear डिवाइस के लिए Oreo अपडेट जारी कर दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static