डैल ने लांच किए दो नए लैपटाॅप्स, 4के डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई सारे फीचर्स

3/15/2016 9:46:17 AM

जालंधर : डैल ने एक्सपीएस 12 और एक्सपीएस 13 का नया वर्जन भारत में लांच कर दिया है। ये दोनों लैपटाॅप्स विंडोज 10 पर चलते हैं और माइक्रोसाॅफ्ट के फीचर्स जैसे कोर्टाना तथा क्वांटम को सपोर्ट करते हैं। 6वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसैसर के साथ कनैक्टिवीटी के लिए दोनों माॅडलों में डैल ने थंडरबोल्ट 3 यूएसबी टाइप सी पेशकश भी की है।

नया डैल एक्सपीएस 12 एक 2 इन 1 कनवर्टैबल लैपटाॅप है जिसमें 4के डिस्प्ले (2560x1440 पिक्सल) दी गई है और इसे 170 डिग्री से भी देखा जा सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाई गई है। एक्सपीएस 12 की बाॅडी मैग्नीशियम अलाॅय से बनी है और इसमें 8 मेगापिक्स रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा लगा है।

एक्सपीएस 12 में फुल साइज कीबोर्ड और टीपैड दिया गया है। इसके अलावा लैपटाॅप पर स्कैच करने और नोट निखने के लिए एक्टिव स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है।

डैल एक्सपीएस 13 में अल्ट्रा थिन बैजल्स के साथ एज डिस्प्ले, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम और 18 घंटों तक की बैटरी लाइफ दी गई है। डैल ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह वर्ल्ड का 13 इंच वाला सबसे छोटा लैपटाॅप है।

डैल एक्सपीएस 12 की कीमत 76,990 रुपए और एक्सपीएस 13 की कीमत 1,24,990 रुपए रखी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static