Ziox ने लांच किया डुओपिक्स R1 बजट स्मार्टफोन
2017-12-23T07:19:24
जालंधरः भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Ziox ने अपना बजट स्मार्टफोन 'डुओपिक्स R1' (Duopix R1) के नाम से भारत में लांच किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 6,249 रुपए रखी है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने डुओपिक्स R1 स्मार्टफोन को वाइट और गोल्ड, ब्लैक और गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है और यह देशभर में सभी मुख्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
डुओपिक्स R1 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले | 5 इंच (रेज्योलेशन 720 x 1280 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.25GHz क्वाड-कोर प्रोसैसर |
रैम | 1GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 8GB |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 2,600mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, GPS/AGPS, FM रेडियो, NFC, 3.5 मिमी जैक, माइक्रो USB पोर्ट और OTG सपोर्ट |