Youtube बहुत जल्द समाप्त कर देगा अपना Leanback यूज़र इंटरफ़ेस
9/16/2019 11:20:46 AM

गैजेट डेस्क : वर्ल्ड फेमस वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने वेब पर अपने टीवी फ्रेंडली Leanback यूज़र इंटरफ़ेस को समाप्त करने का फैसला लिया है। ऑप्टिमाइज़्ड 'लीनबैक' यूआई लगभग एक दशक से उपलब्ध है, लेकिन अब गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक मैसेज पॉप-अप दिखाना शुरू कर दिया है जिसमें कहा गया है कि यह जल्द ही समाप्त कर दिया जायेगा।
YouTube 'लीनबैक' लंबे समय से वेब-आधारित यूज़र्स को YouTube के एक वर्जन का पता लगाने का एक तरीका दे रहा है, जो एंड्रॉइड टीवी के लिए अपने ऐप और फायर स्टिक जैसे स्ट्रीमिंग उपकरणों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
Leanback यूज़र इंटरफ़ेस समाप्त होगा इस पर कारण अभी साफ़ नहीं
यह YouTube.com/leanback लिंक पर जाकर खुलता है और अक्सर इसका यूज़ होम थिएटर पीसी या स्मार्ट टीवी पर YouTube टीवी ऐप के विकल्प के रूप में किया जाता है जिसमें ऑफिशियल YouTube ऐप शामिल नहीं होता है।
लगभग एक दशक तक काम करने के बाद, एंड्रॉइड पुलिस टेक पोर्टल के लोगों ने बताया कि सेवा बंद कर दी जाएगी। उनकी टीम ने पाया कि वेब पर YouTube लीनबैक यूज़र इंटरफ़ेस खोलने पर एक मैसेज बॉक्स दिखता है जिसमें कहा गया है कि "YouTube का यह वर्जन बहुत जल्द ही समाप्त हो जाएगा", लेकिन आप अभी भी "एक सपोर्टेड डिवाइस पर एक ऑप्टीमाइज़्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस प्राप्त कर पाएंगे", जैसे स्मार्ट टीवी या स्ट्रीमिंग स्टिक के ज़रिये हैं।
कंपनी ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि लीनबैक यूज़र इंटरफ़ेस कब समाप्त हो सकता है या ऐसा क्यों किया जा रहा है। इसको बंद करने के कारण पर कंपनी ने कोई बात नहीं कही हैलेकिन कुछ अटकलें हैं कि कंपनी ऐसा कुछ डिवाइस निर्माताओं (जिनके साथ गूगल के पास लाइसेंसिंग समझौते नहीं हैं) को आधिकारिक ऐप के बजाय YouTube के वेब ऐप का उपयोग करने से रोकने के लिए कर सकती है।