YouTube पर सबसे ज्यादा नापसंद की गई यह वीडियो, मिले 1 करोड़ से ज्यादा डिसलाइक

12/14/2018 2:16:36 PM

गैजेट डेस्क- वीडियो अपलोडिग साइट यूट्यूब ने हर साल की तरह इस साल के आखिर में भी YouTube Rewind वीडियो को जारी किया है। जानकारी के मुताबिक YouTube द्वारा जारी YouTube Rewind 2018 वीडियो को 11.2 मिलियन यानी 1.12 करोड़ यूजर्स ने नापसंद किया है। वहीं इस वीडियो को 2.1 मिलियन यानी की 21 लाख लाइक्स मिले हैं। बता दें कि इस वीडियो में दुनियाभर और देश में सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले वीडियो को शामिल किया जाता है। इन वीडियोज में सबसे ज्यादा देखे गए से लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए, नापसंद किए गए वीडियोज भी शामिल किए जाते हैं।

मोबाइल एप यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी 

YouTube के मुताबिक इस साल भारत में प्रतिदिन उसके प्लेटफार्म पर देखे जाने वाले वीडियोज में 100 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। मिले डाटा के मुताबिक भारत में YouTube के 250 मिलियन यानी की करीब 25 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं इस साल मोबाइल एप पर वीडियो देखने वाले यूजर्स की संख्या में भारी बढ़त देखने को मिली है। 

लोकल लैंग्वेज कॉन्टैन्ट्स

YouTube के जारी डाटा के मुताबिक यूट्यूब पर देखे जाने वाले वीडियोज में से सबसे ज्यादा जोर लोकल लैंग्वेज कॉन्टैन्ट्स पर दिया जा रहा है। भारत में 90 फीसद समय यूजर्स हिंदी या अन्य लोकल भाषा के वीडियो को देखने में बीता रहे हैं। भारत में यूट्यूबर अमित भड़ाना कॉन्टैंट क्रिएटर के तौर पर पहले नंबर पर काबिज है। वहीं बीबी की वाइन्स फेम भुवन बम को दूसरा स्थान मिला है।

Jeevan