Youtube ने टॉप म्यूजिक वीडियोज़ के लिए बदला अपना यह ख़ास फीचर

9/15/2019 12:41:10 PM

गैजेट डेस्क : ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अपने म्यूज़िक चार्ट सिस्टम में एक बड़े बदलाव की शुरुआत कर रहा है, जिसमें पता चलता है कि कलाकार और म्यूजिक लेबल्स व्यूज बढ़ाने के लिए ग्रोथ हैक्स का इस्तेमाल कर रहे थे कि कितने लोग उनके वीडियो देख रहे थे। YouTube अब "एडवर्टिसमेंट  व्यूज" की गिनती नहीं कर रहा है, जब वह अपने म्यूजिक चार्ट के टोटल व्यूज की गणना करता है, इसके बजाय सबसे ज़्यादा देखे जाने म्यूजिक वीडियो के लिए रैंकिंग आर्गेनिक फैक्टर्स पर आधारित होगी, द वर्ज ने शुक्रवार को एक नए ब्लॉग-पोस्ट के हवाले से कहा।

 

"इंडस्ट्री को अधिक पारदर्शिता प्रदान करने और बिलबोर्ड और नीलसन जैसी आधिकारिक चार्टिंग कंपनियों की नीतियों के साथ संरेखित करने के प्रयास में, हम अब YouTube म्यूजिक चार्ट गणना में YouTube पर भुगतान किए गए एडवर्टिसमेंट व्यूज की गिनती नहीं कर रहे हैं। कलाकारों को अब प्रमुखता भरा स्थान दिया जाएगा।" कंपनी ने एक ब्लॉग-पोस्ट में लिखा। 

 


Youtube व्यूज गलत तरीके से बढ़ाने आरोप इस सिंगर पर भी लगा था 

 

 

यूट्यूब 24-घंटे के रिकॉर्ड डेब्यू पर रिपोर्टिंग करने के लिए अपनी सिस्टम को बदल रहा है, केवल आर्गेनिक सोर्सेज से व्यूज की गणना करने के लिए जिनमें वीडियो के सीधे लिंक सहित और  खोज परिणाम।

 

"YouTube पर अब 24-घंटे के रिकॉर्ड डेब्यू के लिए एलिजिबल वीडियो वे हैं जो वीडियो के पब्लिक रिलीज़ होने के पहले 24 घंटों के भीतर आर्गेनिक से  प्राप्त व्यूज के साथ मौजूद हैं। इसमें वीडियो के डायरेक्ट लिंक, सर्च रिजल्ट्स , YouTube वीडियो को एम्बेड करने वाली बाहरी साइटें शामिल हैं।" ब्लॉग-पोस्ट में कहा गया।

 

 

हाल ही में, भारतीय रैपर बादशाह ने जुलाई में YouTube के एक-दिवसीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया था , अपने हिट सांग "पागल" के साथ 75 मिलियन से अधिक दव्यूज प्राप्त करते हुए और बीटीएस के 74.6 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड को उन्होंने पीछे छोड़ दिया। यह संदेह कई लोगों ने बाद में जताया कि बॉट्स और हैकिंग मेथड से बादशाह के इस सॉन्ग के व्यूज को बढ़ाया गया था हालांकि सिंगर ने इन आरोपो से साफ-साफ इंकार कर दिया था। 

Edited By

Harsh Pandey