यूट्यूब गो और मैप्स गो एप्स में शामिल होंगे नए फीचर्स

7/29/2018 3:25:44 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल अपने यूट्यूब गो, मैप्स गो एप में नए फीचर्स जोड़ रहा है। जिसके बाद इन एप्स में कई बदलाव होंगे। ये एप्स असली एप्स के लाइट यानी हल्के वर्जन होते हैं। इनका फायदा यह होता है कि ये कम नेटवर्क स्पीड पर भी खुल जाते हैं। ये एप्स स्टोरेज भी कम घेरते हैं। अाइए जानते हैं इसके बारे में..

 

PunjabKesari

 

Google Maps Go 

गूगल ने इसमें नेविगेशन का टर्न बाय टर्न वॉइस गाइडेंस फीचर ऐड किया गया है।  इस फीचर के बाद मैप्स गो ऐप में यूजर को हर मोड़ पर वॉइस गाइडेंस मिलेगा। यह फीचर 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। हालांकि यूजर को अपनी पसंद की भाषा जोड़ने के लिए मैप्स गो एप के लिए नेविगेश प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। साथ ही इसमें रीड आउट लाउड फीचर भी ऐड किया जाएगा। इसमें नेविगेशन के समय मैप्स ऐप जगहों के नाम को आसानी से पढ़ पाएगा।

 

PunjabKesari

 

Youtube Go  

नए अपडेट के बाद यूजर अपने फोन की गैलरी में डाउनलोड की हुई वीडियो फाइल्स (.yt फॉर्मैट) को गैलरी में ही प्ले कर सकेंगे। इससे पहले ऐसे फॉर्मैट के वीडियोज को यूट्यूब गो एप पर ही प्ले किया जा सकता था। अपडेट के बाद ऐसी फाइल्स को आसानी से शेयर भी किया जा सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static