Yezdi बाइक्स की होगी भारत में री-एंट्री

8/17/2019 4:18:49 PM

ऑटो डेस्क : भारतीय बाइकर्स के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। Yezdi बाइक्स की इंडियन रोड्स पर वापसी का रास्ता साफ़ हो चुका है। Yezdi और Jawa बाइक्स की बिक्री करने वाली क्लासिक लेजेंड्स कंपनी के मालिक अनुपम थरेजा ने इस बात का आधिकारिक एलान किया है।

 

येज़्दी इंडिया बाइक ब्रांड के इंस्ट्रग्राम और ट्विटर एकाउंट्स लाइव हो चुके हैं। यज़्दी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसकी पुष्टि कर दी गई है। यदि आप बाइक की दुनिया में नए है तो जान लीजिये कि येज़्दी बाइक्स में क्लासिक ब्रांड रहा है जिसने मोटरक्रॉस स्पोर्टशिप में कई खिताब भारतीयों को दिलाने में सहायता करी।

 

25 साल के बाद एक फिर से Yezdi का होगा जलवा

 

Image result for Yezdi comeback

 

70 और 80 के दशक में इंडियन मोटरक्रॉस स्पोर्ट में तहलका मचा देने वाली येज़्दी बाइक्स 25 साल की गायब रहने के बाद एक फिर से भारतीय सड़को पर जलवा बिखेरने को तैयार है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर भारत में इसके लॉन्च जिए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे इंडियन ऑटो एक्सपो 2020 बेहद नज़दीक है ऐसे में कंपनी इसे उस इवेंट में ज़रूर लॉन्च कर सकती है। 


IClassic Legends को भारत में Jawa ब्रांड के उपयोग के राइट्स हैं। बाइक में महिंद्रा समूह के इनपुट देखने की संभावना है। ऑटो एक्सपर्ट्स द्वारा कहा जा रहा है कि जावा दो प्रकार के इंजन बनायेगा - एक 283 cc सिंगल सिलेंडर और दूसरा Perak 334 cc सिंगल सिलिंडर जो अधिक शक्तिशाली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static