Year Ender 2021: इस साल गूगल ने बंद की ये सर्विस, यहां देखें पूरी लिस्ट

12/17/2021 4:43:46 PM

गैजेट डेस्क: साल 2021 में पूरी दुनिया में काफी हलचल देखने को मिली। कोरोना के केस जब बढ़ रहे थे तब गूगल ने लोगों की सहुलियत के लिए कुछ ऐप्स और सर्विसेज को पेश किया और कुछ पुरानी ऐप्स को बंद भी किया। इसके अलावा कुछ ऐप्स को कंपनी ने आपस में इंटीग्रेड कर दिया ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आसानी रहे और उन तक अधिक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। आज हम आपको उन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कि गूगल ने इस साल बंद किया है।

गूगल माई मैप्स
साल 2021 में गूगल ने माई मैप्स ऐप को लॉन्च किया था जोकि मोबाइल पर कस्टम मैप उपलब्ध करवाती थी। इसे कंपनी ने इसी साल बंद भी कर दिया लेकिन इसका नाम कॉपी करने वाली कुछ ऐप्स अभी भी मौजूद हैं।

गूगल प्ले मूवी और टीवी
इस सर्विस को गूगल ने साल 2011 में लॉन्च किया था। इसे वीडियो और मूवी देखने में इस्तेमाल किया जाता था। जिसे अब Youtube में मर्ज कर दिया गया है।

गूगल टूलबार
इस टूलबार की शुरुआत गूगल ने साल 2000 में की थी। यह इंटरनेट एक्सप्लोरर और फायरफॉक्स जैसे वेब ब्राउजर में सर्च करने की सुविधा देती थी जिसे कि कंपनी ने इस साल बंद किया है।

गूगल बुकमार्क
गूगल बुकमार्क को साल 2005 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए आप किसी भी लिंक को गूगल में सेव कर सकते थे। यह गूगल की 16 साल पुरानी सर्विस थी, जिसे साल 2021 में बंद कर दिया गया।

गूगल पॉली
क्रिएटर्स के लिए गूगल पॉली 3D ऑब्जेक्ट को शेयर और डिस्ट्रीब्यूट करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता था, जिसे कि इस साल बंद कर दिया गया है।

 

Content Editor

Hitesh