भारतीय बाजार में 4 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी Yamaha, देखें तस्वीरें

6/21/2020 2:57:08 PM

ऑटो डैस्क: यामाहा भारतीय बाजार में 4 नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक रेट्रो लुक के साथ आधुनिक फीचर्स वाला यामाहा XSR 155 बाइक होगा, वहीं BS-6 इंजन के साथ नए यामाहा R3 को लाया जाएगा। इसके अलावा यामाहा NMax 155 प्रीमियम स्कूटर और 250 cc के एडवेंचर बाइक को भी लॉन्च किया जा सकता है।

1. Yamaha XSR 155

इनमें से सबसे पहला बाइक यामाहा XSR 155 होगा जिसे पिछले साल अगस्त में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में यह बाइक सबसे किफायती रेट्रो बाइक होगा। भारत में इसकी कीमत 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इस बाइक में क्लासिक-रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसमें यामाहा MT-15 और R15 V3.0 में लगाए गए 155 cc के इंजन का उपयोग किया गया है। यह इंजन सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ आता है।

2. New Yamaha YZF R3

यामाहा इस बाइक को नए BS-6 इंजन के साथ दोबारा भारतीय बाजार में उतार सकती है। YZF R3 बाइक 320 cc के लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है। उम्मीद है कि बाइक के परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें 321cc का लिक्विड कूल्ड, DOHC, इनलाइन, ट्विन सिलेंडर, फ्यूल इंजैक्टिड इंजन लगा होगा जो 42PS की पावर और 30Nm का टार्क जेनरेट करेगा।

3. Yamaha NMax 155

यामाहा NMax 155 एक मैक्सी स्कूटर होगा। थाईलैंड में इस स्कूटर को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था, ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस स्कूटर को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें भी यामाहा R15 वाला ही इंजन लगा होगा।

4. Yamaha 250 cc एडवेंचर बाइक

इस साल की आखिरी बाइक यामाहा कि 250cc एडवेंचर बाइक हो सकती है। भारत में एडवेंचर बाइक राइडिंग धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है। इसी बात पर ध्यान देते हुए 250cc सेगमेंट में इस एडवेंचर बाइक को लाया जा सकता है। इसमें लगा एयरकूल्ड इंजन 20.8 bhp की पॉवर और 20.1 Nm का टॉर्क जैनरेट करेगा।
 

Hitesh