आज से बंद हो रही Yahoo की यह 20 साल पुरानी सर्विस

7/17/2018 12:33:26 PM

जालंधर- अपनी मेसेंजर सर्विस 'याहू मेसेंजर' को कंपनी आज यानी 17 जुलाई से हमेशा के लिए बंद कर रही है। अब अाप इसपर चैट नहीं कर पाएंगे और यह काम करना बंद कर देगी। बताया जा रहा है कि याहू व्हाट्सएप्प,फेसबुक मेसेंजर, स्नैपचैट जैसे मेसेजिंग प्लैटफॉर्म से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा को सामना नहीं कर पा रहा है। इसलिए वह अपनी इस पुरानी सर्विस को बंद कर रहा है। हालांकि याहू का कहना है कि याहू मेसेंजर के बदले वह ऐसा कुछ नया लाने की कोशिश करेगी जिससे कि यूजर्स को अपने साथ जोड़ा जा सके। बता दें कि याहू मेसेंजर की शुरुआत 9 मार्च 1998 को याहू पेजर के तौर पर हुई थी। 21 जून 1999 को याहू मेसेंजर के तौर पर इसकी री-ब्रांडिंग की गई।

 

 

कंपनी का बयान

मैसेंजर बंद किए जाने की घोषणा करते हुए याहू ने कहा कि अगले छह महीनों तक यूजर्स अपने निजी कंप्यूटर या डिवाइस में अपनी चैट हिस्ट्री डाउनलोड कर सकेंगे। कंपनी इसके लिए 6 महीने का वक्त दे रही है।

 

 

याहू मेसेंजर का इतिहास 

अापको बता दें कि एक समय याहू मेसेंजर को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता था। वर्ष 2001 में याहू मेसेंजर के 11 मिलियन यूजर्स थे जो 2006 में बढ़कर 19.3 मिलियन हो गए और 2009 में यह आंकड़ा 122.6 मिलियन यूजर्स का हो गया। 2014 में इससे गेम्स को रिमूव कर लिया गया। 2015 में इसका अनसेंड फीचर के साथ इसका नया वर्जन भी लांच किया गया था। 

 

 

Jeevan