Xiaomi अपने इन स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए जारी करेगी MIUI 13 अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट

2/3/2022 3:53:31 PM

गैजेट डेस्क: शाओमी जल्द ही अपने कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए MIUI 13 का अपडेट जारी करेगी। आपको बता दें कि MIUI 13 शाओमी का Android पर आधारित लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने साफ कर दिया है कि भारतीय यूजर्स को अब MIUI 13 का अपडेट मिलेगा। यह अपडेट इस साल की पहली तिमाही में मिलना शुरू हो जाएगा।

 



इन शाओमी फोन्स पर मिलेगा अपडेट

  • Mi 11 Ultra
  • Mi 11X Pro
  • Xiaomi 11T Pro
  • Mi 11X
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G
  • Mi 11 Lite
  • Redmi Note 10 Pro Max
  • Redmi Note 10 Pro
  • Redmi Note 10
  • Redmi 10 Prime

 

Content Editor

Hitesh