शाओमी यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन स्मार्टफोन्स पर जल्द एड होंगे नए फीचर्स

5/27/2018 11:14:14 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी आने वाली 31 मई को चीन में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है जहां वे अपने लेटेस्ट MIUI 10 को पेश करेगी। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी शाओमी 8th एनिवर्सिरी एडिशन और Mi 7 स्मार्टफोन आदि को भी लांच कर सकती है। इस बात की जानकारी शाओमी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करके दी है। 

 

 

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर होगा आधारितः

कहा जा रहा है कि ये नया यूजर इंटरफेस एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा क्योंकि इससे पहले हाल ही में जारी किया गया MIUI 9.2 एंड्रॉयड 7.1.1 नोगट पर आधारित था। इस नए MIUI 10 अपडेट के बाद शाओमी स्मार्टफोन्स में फास्ट बूटिंग, पिक्चर-इन पिक्चर मोड, एडेप्टिव आइकंस, ऑटोफिल और नोटिफिकेशन टाइमआउट आदि की सुविधा मिलेगी।

 

शाओमी के इन टैबलेट्स को मिलेगा MIUI 10 अपडेटः

1. Mi पैड
2. Mi पैड 2
3. Mi पैड 3

 

स्मार्टफोन्स की लिस्टः

शाओमी जिन स्मार्टफोन्स के लिए ये नया MIUI अपडेट जारी करने वाली है उनमें शाओमी रेडमी 5, रेडमी 5 प्लस, रेडमी 5A, रेडमी Y1, रेडमी Y1 लाइट, रेडमी 4, रेडमी 4X, रेडमी 4 प्राइम, रेडमी 4, रेडमी 4A, रेडमी प्रो, रेडमी 3S प्राइम, रेडमी 3S, रेडमी 3, रेडमी 3X, रेडमी नोट 5A, रेडमी नोट 4X, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 3, रेडमी नोट 3 प्रो/प्राइम शामिल हैं। 

इसके अलावा रेडमी नोट 2, रेडमी नोट 4G प्राइम, Mi मैक्स 2, Mi मैक्स प्राइम, Mi मैक्स, Mi नोट 3, Mi नोट 2, Mi 6, Mi 5S प्लस, Mi 5S, Mi 5, Mi 5X, Mi 4S, Mi 4C, Mi 4, Mi 3, Mi मिक्स 2, Mi मिक्स और Mi मिक्स 2S आदि स्मार्टफोन्स भी  इस लिस्ट में शामिल हैं। 

Punjab Kesari