Xiaomi ने किया दावा, 200W फास्ट चार्जिंग तकनीक से केवल 8 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन
5/31/2021 12:28:41 PM

गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने नई हाइपर चार्ज तकनीक से पर्दा उठाया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के जरिए 4,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन को केवल 8 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमें आप एक डेमो के जरिए इस हाइपरचार्ज सिस्टम को काम करते देख सकते हैं। शाओमी जल्द ही इस तकनीक को आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन्स में देना शुरू कर देगी।
Charge up to 100% in just 8 minutes using wired charging and 15 minutes wirelessly! #XiaomiHyperCharge
— Xiaomi (@Xiaomi) May 31, 2021
Too good to be true? Check out the timer yourself! #InnovationForEveryone pic.twitter.com/muBTPkRchl
आपको बता दें कि इससे पहले शाओमी ने 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की थी। उस समय कंपनी ने कहा था कि यह तकनीक 4,000mAh की बैटरी वाले डिवाइस को 17 मिनट में फुल चार्ज कर देती है।
इससे पहले ओप्पो भी पेश कर चुकी है ऐसी तकनीक
ओप्पो ने इससे पहले अपनी फास्ट चार्जिंग VOOC तकनीक पेश की थी। कंपनी ने दावा किया था कि यह 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक 4,000mAh की बैटरी वाले फोन को सिर्फ 20 मिनट में चार्ज करती है। अब शाओमी ने फोन को 8 मिनट में फुल चार्ज करने वाली तकनीक का डैमो दिखाया है।