Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Redmi 8A, बेस वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए
9/25/2019 4:42:07 PM
गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Xiaomi ने अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 8A को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके 2GB रैम + 32GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए रखी गई हैं वहीं 3GB रैम + 32GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 6,999 रुपए में खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन 29 सितंबर को दोपहर 11.59 बजे फ्लिपकार्ट और mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

Redmi 8A के स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 6.22 इंच की ड्राप नॉच |
| स्क्रीन प्रोटैक्शन | कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 |
| प्रोसैसर | क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 |
| रियर कैमरा | 12 मेगापिक्सल का Sony IMX 363 सेंसर |
| सैल्फी कैमरा | 8 मेगापिक्सल |
| एक्सपैंडेबल स्टोरेज | 512 जीबी तक |
| बैटरी | 5,000 mAh |
| खास फीचर | AI फेस अनलॉक और वायरलैस FM रेडियो |

