आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 5A
4/19/2018 9:41:13 AM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज अपने रेडमी 5A स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट और अपनी ऑफिशियल वैबसाइट mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। सेल 12 बजे शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता इस फोन की खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा Mi.com पर रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपए का कैशबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
कीमतः
रेडमी 5A (2 जीबी रैम)
कीमत- 5,999 रुपए
रेडमी 5A (3 जीबी रैम)
कीमत- 6999 रुपए
शाओमी Redmi 5A के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5 इंच (1440 x 720 pixels) |
प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वाड-कोर प्रोसैसर |
रैम | 2GB, 3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB, 32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.2 |
कनैक्टिविटी | सिम कार्ड स्लॉट, 4G VoLTE सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटुथ और GPS |