आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी Redmi 5A और Mi पावर बैंक 2i

1/11/2018 10:26:43 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी आज अपने Redmi 5A स्मार्टफोन और Mi Power Bank 2i को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने शाओमी Redmi 5A स्मार्टफोन पर कुछ ऑफर्स भी पेश किए है। अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर Axis बैंक Buzz ​क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते है, तो आपको एक्स्ट्रा 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। 

 

कंपनी ने शाओमी Redmi 5A स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। पहले वेरिएंट में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए है। जबकि, दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी आज 10,000एमएएच Mi Power Bank 2i और 20,000एमएएच Mi Power Bank 2i को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static