Xiaomi ने खोला अपना 24/7 चलने वाला Mi Store

2017-11-18T16:53:45.877

जालंधर- चीनी इलैक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाअोमी ने अपने मार्केट बेस को बढ़ाने के लिए रूस मेें अपना पहला Mi Store खोला है जोकि चौबीस घंटे और सातों दिन चलेगा।वहीं कंपनी ने अप्रैल 2017 में तीन स्मार्टफोन Mi Mix, Mi Note 2 और Redmi 4x लांच करके रूस के मार्केट में कदम रखा था। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही रूस में अपने ऑफिस भी खोलेगी।

 

बता दें कि कंपनी भारत में भी अपनी मार्केट बेस को बढ़ाने के उद्देश्य से 2020 तक 100 एमआई स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इसी साल 20 मई को शाअोमी ने भारत में अपना पहला Mi Home Store बेंगलुरु शहर में खोला था।
 

Punjab Kesari