शाओमी ने पेश की शानदार लुक वाली Mijia Quartz स्मार्टवॉच

7/14/2018 12:31:56 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाअोमी ने अपनी घरेलू मार्केट में Mijia Quartz वॉच लांच की है। कंपनी ने इस नई वॉच को क्लासिक लुक में उतारा है और कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए हैं। इसमें पैडमीटर कैलकुलेटर दिया गया है जो आपके स्टेप्स की गिनती करता है। आप कितने कदम चले हैं यह स्मार्टवॉच आपको बता देगी। इस हायब्रिड घड़ी में टाइम खुद-ब-खुद सेट हो जाएगा। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

 

कीमत 

कस्टमर्स इस हायब्रिड घड़ी को व्हाइट, ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस हायब्रिड घड़ी की कीमत 3,500 रुपए रखी गई है। यह हायब्रिड वॉच 17 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि भारत में इस वॉच की लांचिंग को लेकर कोेई जानकारी सामने नहीं अाई है।

 

 

Xiaomi Mijia Quartz Watch

यह स्मार्टवॉच कॉल और अलार्म नोटिफिकेशन भी देगी। यानी यह आपको बता देगी कि फोन में किसकी कॉल आ रही है। इस स्मार्टवॉच को यूजर्स अपने स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं। इसे स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए जोड़ा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ है। इसके अलावा CR2430 बैटरी दी गई है और यह वॉच 40mm की है। वहीं इसमें टाइम देखने के लिए दो डायल्स हैं जो इसे काफी शानदार बना रहे हैं। 

 

 

 

Jeevan