2100 रुपए की कीमत के साथ चीन में लांच हुअा Xiaomi Mi Router 4

5/23/2018 10:41:01 AM

जालंधरः चीनी इलैक्ट्रोनिक कंपनी शाओमी ने फोर्थ जनरेशन Mi Router 4 को चीन में पेश कर दिया है। इस रोउटर की सबसे बडी खासियत यह है कि इसमें चार ओमनीडायरेक्शनल एंटीना है, जो ज्यादा एरिया को कवर करता है। कंपनी ने इसकी कीमत लगभग 2100 रुपए रखी है। इसके अलावा इसके फ्रंट में एक एलईडी कनेक्टर है जो सिग्नल की स्ट्रैंथ को बताता है। वहीं, इसके बॉटम पर कूलिंग होल्स हैं, जो इसे ज्यादा गर्म नहीं होने देते। 

 

Mi Router 4 के फीचर्सः

इस राउटर में ड्यूल बैंड Wi-Fi कनैक्टिविटी दी गई है और इसकी अधिकतम स्पीड 1167Mbps की है। इस राउटर में 128MB रैम और 128GB फ्लैश मैमोरी दी गई है।इसके बैक पर वन गीगाबाइट WAN port और दो Gigabit LAN ports हैं। शाओमी का यह राउटर MT7621A MIPS ड्यूल कोर चिपसेट के साथ अाता है।  

 

इसके अलावा इस राउटर से 128 डिवाइस को कनैक्ट कर सकते है। यह राउटर MiNET के सपोर्ट के साथ आ रहा है। यानी एक बार क्लिक करते ही इस स्मार्ट डिवाइस से कनैक्ट कर सकते है। कलर अॉप्शन की बात करें तो इच्छुक ग्राहक इस राउटर को वाइट कलर अॉप्शन में खरीद सकते है। 
 

Punjab Kesari