शाओमी के Mi Air Purifier 2 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत
11/9/2017 11:32:04 AM

जालंधरः चीनी इलैक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी ने अपने Mi Air Purifier 2 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद इस Air Purifier को 8,999 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि पहले इस Air Purifier की कीमत 9,999 रुपए थी। अगर आप Mi Air Purifier 2 को खरीदने के इच्छुक हैं तो आप इसे कंपनी की साइट Mi.com पर जाकर खरीद सकते हैं।
Mi fans! #TheSmartWayToBreathe is now also a smart way to save money. Mi Air Purifier 2 now costs just ₹8,999! Get yours now and breathe easy! https://t.co/sl2mVoyrBy pic.twitter.com/xwKDjtz0gt
— Mi India (@XiaomiIndia) November 8, 2017
एप्प से किया जाता है कंट्रोल
एयर प्यूरिफायर कंपनी के खास सॉफ्टवेयर Mi Home app के जरिए कंट्रोल होता है। यह एप्प एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं, यह वाई फाई से कनेक्ट होकर एक से ज्यादा यूजर्स के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। यानी सभी फैमिली मेंबर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Mi Air Purifier 2 के फीचर्स
शाओमी के Mi Air Purifier 2 में तीन मोड दिए गए हैं। पहला ऑटो, दूसरा नाइट और तीसरा मैनुअल है। सबसे खास बात तो यह है कि यह रियल टाइम एयर क्वालिटी को भी मॉनिटर करता है और आपको तापमान और ह्यूमिडिटी के बारे में भी बताता है।